देश की खबरें | कर्नाटक में विपक्ष के नेता ने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 17 अक्टूबर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार से प्रदेश में बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का आग्रह किया है ।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा प्रशासन को बाढ़ से निपटने के तौर तरीको पर आड़े हाथों लिया ।

यह भी पढ़े | Navratri 2020: राहुल गांधी ने नवरात्रि की लोगों को दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कहा- नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है.

येदिुयरप्पा प्रशासन को 'मोटी चमड़ी' वाला करार देते हुये विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने की अपेक्षा राज्य के मंत्री तीन नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में व्यस्त हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिये राज्य सरकार काम नहीं कर रही है । केंद्र सरकार भी मदद के लिये आगे नहीं आयी है ।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में दशहरे से खुलेंगे जिम और फिटनेस सेंटर: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिद्धरमैया ने कहा, ''मैं केंद्र सरकार से बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का आग्रह करता हूं ।''

विपक्ष के नेता ने संवाददाताओं से यहां बातचीत के दौरान इस संबंध में केंद्र पर दबाब नहीं डालने के लिये राज्य सरकार को जम कर लताड़ लगायी ।

सिद्धरमैया ने कहा, ''बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री ने न तो राज्य का दौरा किया और न ही किसी विशेष पैकेज की घोषणा की । वह दूसरे राज्यों में जाते हैं।''

उन्होंने कहा कि राज्य में 25 सांसद होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में ​इतनी भी हिम्मत नहीं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जा कर मिलें और राज्य के लिये बाढ़ राहत, जीएसटी मुआवजा तथा 15 वें वित्त आयोग के आवंटन की मांग करें ।

पिछले कुछ महीनों में प्रदेश तीसरी बार बाढ़ का संकट झेल रहा है । येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा था कि तत्काल राहत के तौर पर 85.5 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं और प्रभावित जिलों में राहत उपकरणों की आपूर्ति की गयी है ।

बाढ से कलबुर्गी, बीदर, यादगीर, बेल्लारी, रायचूर, बगलाकोट, दावणगेरे, कोप्पल, दक्षिण कन्नड़, शिवमोगा, विजयपुरा एवं बेलगाम जिले 10 से 15 अक्टूबर के बीच सबसे अधिक प्रभावित था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)