इस्लामाबाद, 14 सितंबर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने कहा है कि अगले महीने स्वदेश लौटने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को गिरफ्तार करने या न करने के बारे में फैसला कानून प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी।
बुधवार को समा टीवी पर एक साक्षात्कार के दौरान नवाज काकड़ ने यह टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था कि शरीफ (73) के स्वदेश लौटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बारे में पूछा गया था ।
फरवरी 2020 में नवाज को भगोड़ा घोषित किया गया था। उसी साल जवाबदेही अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री को तोशाखाना वाहन मामले में भी भगोड़ा घोषित किया था।
साक्षात्कारकर्ता ने जब यह पूछा कि क्या स्वदेश लौटने पर नवाज को गिरफ्तार किया जाएगा, तो काकड़ ने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियां कानून के आलोक में इस मामले में फैसला करेंगी। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें (नवाज को) गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वे करेंगे और अगर नहीं लगता तो नहीं करेंगे।”
नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने मंगलवार को लंदन में कहा कि नवाज आगामी चुनाव में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे।
लाहौर उच्च न्यायालय ने नवाज को इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद वह नवंबर 2019 में लंदन चले गए थे और वह पाकिस्तान नहीं लौटे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY