देश की खबरें | बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘बिल्कुल ठीक नहीं’ : केंद्रीय मंत्री मेघवाल

कोलकाता, 22 मई केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

नवनियुक्त केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कोलकाता के आधिकारिक दौरे पर थे।

पत्रकारों द्वारा राज्य में पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में विस्फोट समेत कुछ हालिया घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। लेकिन पहले मैं इसकी पड़ताल करूंगा और फिर इस बारे में कुछ कह पाऊंगा।’’

एगरा में हुए विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में मंगलवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर मेघवाल ने कहा कि केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार दिल्ली सरकार में अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति से जुड़ा अध्यादेश लाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)