खेल की खबरें | लॉरेन जेम्स के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने महिला विश्व कप में चीन को 6-1 से रौंदा

जेम्स ने दो गोल करने के साथ तीन गोल में सहायक की भूमिका निभाई।

चेल्सी की अग्रिम पंक्ति की इस खिलाड़ी ने दो शानदार स्ट्राइक के साथ टूर्नामेंट का अपना दूसरा और तीसरा गोल किया।

यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड की टीम लगातार तीन जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रही।

एलेसिया रुसो, लॉरेन हेम्प, स्थानापन्न क्लो केली और राचेल डेली ने भी इंग्लैंड के लिए गोल किए। चीन की वांग शुआंग ने पेनल्टी स्पॉट से एक गोल किया।

टूर्नामेंट में चीन की अब तक की सबसे बुरी हार का मतलब है कि वह पहली बार महिला विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में विफल रहा।

हैती पर 2-0 की जीत के बाद डेनमार्क ग्रुप में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

इंग्लैंड का अगला मुकाबला सोमवार को ब्रिस्बेन में प्री-क्वार्टर फाइनल में नाइजीरिया से होगा जबकि डेनमार्क का सामना सिडनी में सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।

इंग्लैंड ने इसके साथ ही विश्व कप में अपने सबसे अच्छे प्रदर्शन की बराबरी की। टीम ने 2007 में अर्जेंटीना को इसी अंतर से हराया था।

इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में लगातार 16 मैचों में गोल करने का विश्व कप रिकॉर्ड भी बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)