देश की खबरें | पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद महाराष्ट्र के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 23 नवंबर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले सेना के जवान संग्राम पाटिल का सोमवार को यहां उनके मूल स्थान पर ‘‘भारत माता की जय’’ के उद्घोष के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पाटिल के परिजनों और सैकड़ों की संख्या में आए स्थानीय लोगों ने जवान को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। मराठा लाइट इन्फेंटरी में हवलदार पाटिल शनिवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़े | Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को अब अपने चेहरे के जरिए कर सकते हैं डाउनलोड, जानिए पूरा प्रोसेस.

रविवार को उनकी पार्थिक देह वायुसेना के विमान से पुणे लाई गई जिसके बाद कोल्हापुर के निकट कारवीर तहसील के गांव निगावे ले जाया गया।

पाटिल की अंत्येष्टि के दौरान ग्रामीणों ने ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘संग्राम पाटिल अमर रहें’’ के नारे लगाए।

यह भी पढ़े | Ajab Prem ki Gajab Kahaani: यूपी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को रात भर घरवालों ने पीटा, सुबह बना लिया दामाद.

पाटिल के परिवार में उनके माता-पिता और भाई के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी जिसमें हवलदार पाटिल घायल हो गए थे तथा बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कोल्हापुर के ही एक जवान ऋषिकेश जोंढाले शहीद हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)