Ajab Prem ki Gajab Kahaani: यूपी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को रात भर घरवालों ने पीटा, सुबह बना लिया दामाद
प्यार में इंसान क्या-क्या नहीं कर जाता है. लेकिन प्यार में कभी-कभी प्रेमी की ऐसी हालत होती है जो वो जीवन भर नहीं भुला पाता है. एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है. जहां एक प्रेमी रात के वक्त अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी से उसके घर पहुंच गया. फिर क्या लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसे घर के एक कमरे में बंद कर उसे रातभर पीटा. लेकिन सुबह होते ही नजारा कुछ और था. दरअसल जिस प्रेमी को मिलकर लड़कीवालों ने पीटा था उसी को सुबह उन्होंने अपना दामाद बना लिया और लड़की की शादी उससे करा दी. शादी की यह चर्चा अब सभी की जुबान पर है और हर कोई यही कह रहा है कि अजब प्रेम की गजब कहानी है.
रामपुर:- प्यार में इंसान क्या-क्या नहीं कर जाता है. लेकिन प्यार में कभी-कभी प्रेमी की ऐसी हालत होती है जो वो जीवन भर नहीं भुला पाता है. एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है. जहां एक प्रेमी रात के वक्त अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी से उसके घर पहुंच गया. फिर क्या लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसे घर के एक कमरे में बंद कर उसे रातभर पीटा. लेकिन सुबह होते ही नजारा कुछ और था. दरअसल जिस प्रेमी को मिलकर लड़कीवालों ने पीटा था उसी को सुबह उन्होंने अपना दामाद बना लिया और लड़की की शादी उससे करा दी. शादी की यह चर्चा अब सभी की जुबान पर है और हर कोई यही कह रहा है कि अजब प्रेम की गजब कहानी है.
बता दें कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है. जहां आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को लड़की के परिवारवालों ने पकड़ लिया. उसके बाद उनका गुस्सा फुटपड़ा और उन्होंने युवक को जमकर पीटा. उसके बाद मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया और वहां पर दोनों ही पक्ष के लोग पहुंच गए. इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें मुकदमे से बचने की सलाह दी. Uttar Pradesh: दौलत के चक्कर में पिता और सौतेली मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश.
देखें VIDEO:-
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को रात भर घरवालों ने पीटा, सुबह बना लिया दामाद
उत्तरप्रदेश के रामपुर का अजब-ग़जब मामला..#UttarPradesh pic.twitter.com/rd16wjwEPi
— News24 (@news24tvchannel) November 22, 2020
गांव के सम्मानित लोगों की सलाह के बाद दोनों पक्ष के लोग राजी हो गए और फिर उन्होंने शादी पर सहमती जाता दी. जिसके बाद रातभर पीटने वाले युवक को दूल्हा बना दिया गया. दोनों की शादी करा दी गई. दोनों की शादी गांव के एक मंदिर में कराई गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

