नयी दिल्ली, 21 जुलाई ढांचागत निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो का निदेशक मंडल शेयरों की पुनर्खरीद और चालू वित्त वर्ष के लिए विशेष लाभांश देने के बारे में अगले हफ्ते विचार करेगा।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि 25 जुलाई को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में शेयर पुनर्खरीद और विशेष लाभांश के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। उसी बैठक में पहली तिमाही के नतीजों को भी मंजूरी देने की संभावना है।
इस बीच कंपनी ने एक अन्य नियामकीय सूचना में कहा कि उसकी निर्माण इकाई एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 135.45 किलोमीटर लंबा हिस्सा बनाने के लिए एक बड़ा ठेका मिला है।
हालांकि कंपनी ने इस ठेके का मूल्य नहीं बताया लेकिन बाजार अनुमानों के मुताबिक यह 7,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।
इन घोषणाओं के बीच कंपनी का शेयर बीएसई में करीब चार प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर 2,594.40 रुपये पर पहुंच गया।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY