देश की खबरें | लद्दाख गतिरोध: बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ सटी सीमा पर घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया
जियो

जम्मू, 18 जून लद्दाख में चीन के साथ सीमा गतिरोध के मद्देनजर, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करके, बेहतर निगरानी उपकरण लाकर और अन्य उपाय करके घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के समय में जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर बीएसएफ ने यह तैयारी की है।

यह भी पढ़े | सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, गलवान घाटी में जान गंवाने वाले सैनिक दीपक कुमार के परिवार को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपए की मदद: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को सावधान किया कि लद्दाख गतिरोध को देखते हुए पाकिस्तान और अधिक आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकता है और कश्मीर घाटी और अन्य जगहों पर हिंसा को बढ़ावा दे सकता है।

सुरक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने आईबी के साथ घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया है और सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण इलाकों में एक अवरोध प्रणाली स्थापित की है।

यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास की तारीख स्थगित, भारत-चीन तनाव के चलते ट्रस्ट की तरफ से लिया गया फैसला.

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती और सीमा पर उच्च स्तर की तकनीकी निगरानी के अलावा, सुरक्षा बलों ने आईबी की संवेदनशीलता और घुसपैठ के लिए तैयार आतंकवादियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए गश्त तेज कर दी है।

डीजीपी सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)