विदेश की खबरें | कुवैत के 91 वर्षीय शासक की सफल सर्जरी हुई

देश की सरकारी समाचार एजेंसी कूना ने यह जानकारी दी।

कुवैत ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि शेख सबा अल अहमद अल सबा को आकस्मिक उपचार की जरूरत क्यों पड़ी। शनिवार को उनका यह इलाज शुरू हुआ था। वैसे शेख सबा की आकस्मिक सर्जरी से कुवैत के सत्तारूढ़ परिवार में एक बार फिर सत्ता संघर्ष हो सकता है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान ने आर्थिक तंगी के बीच नया कोरोना रिलीफ पैकेज किया लॉन्च, राहत कार्य जारी.

कूना ने शनिवार को शेख सबा को अस्पताल में भर्ती कराए जाने को चिकित्सा जांच बताया था। इसने राजपरिवार के बयान का हवाला दिया था।

कई घंटे बाद इसने दूसरी खबर दी कि 83 वर्षीय शहजादे नवाफ अल अहमद अल सबा ने शेख सबा की कुछ शक्तियां अस्थायी रूप से हासिल की हैं। वैसे उसने यह नहीं बताया कि ऐसा किस वजह से हुआ।

यह भी पढ़े | UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नए सामाजिक अनुबंध, नए वैश्विक करार का किया आह्वान.

कूना ने यह जरूर कहा कि शेख सबा की ‘‘सफल’’ सर्जरी हुई है।

कुवैत के आधिकारिक गजट ‘कुवैत अल-योम’ में घोषित आदेश के अनुसार शहजादे को ‘तब तक के लिए शक्तियां प्रदान की गयी हैं जब तक कि शाह की सर्जरी संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)