बेगलुरु, 15 जून कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने सोमवार को चरणबद्ध तरीके से अंतरराज्यीय सेवाएं शुरु करने का निर्णय लिया जिसके तहत 17 जून से आंध्र प्रदेश के लिए बसें चलायी जाएंगी।
अंतर जिला बस सेवाएं शुरु करने के लगभग एक महीने के बाद परिवहन निगम ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर गैर-वातानूकूलित बसें चलायी जाएंगी।
पहले चरण में, बसें बेंगलुरु से अनंतपुर, हिंदूपुर, कादरी, पुट्टापर्थी, कल्याणदुर्गा, रायदुर्गा, कडप्पा, मंत्रालय, तिरुपति, चित्तौड़, मदनपल्ली, नेल्लोर और विजयवाड़ा तक जाएंगी।
परिवहन निगम ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में बेल्लारी से विजयवाड़ा, अनंतपुर, कुरनूल और मंत्रालय के लिए भी बसें संचालित होगी।
यह भी पढ़े | दिल्ली में 20 जून से हर दिन होगी 18,000 COVID-19 संक्रमित की जांच.
तीसरे चरण में रायचूर से मंत्रालय तक और चौथे चरण में शाहपुर से मंत्रालय और कुरनूल तक बसें चलायी जाएंगी।
एक अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से तेलंगाना के लिए बसें फिर से शुरू हो सकती हैं, जबकि केरल, गोवा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के लिए बसों के संचालन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY