Coronavirus Vaccination: गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण स्थलों की संख्या बढ़ाकर 510 की गई

गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर कोविड-19 टीकाकरण स्थलों की संख्या 161 से बढ़ाकर 510 कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान से अब तक लगभग 80,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जा चुका है.

कोरोना टीका (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 25 जनवरी. गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर कोविड-19 टीकाकरण स्थलों की संख्या 161 से बढ़ाकर 510 कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान से अब तक लगभग 80,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जा चुका है.

गुजरात के टीकाकरण अधिकारी डॉ नयन जानी ने कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण स्थलों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा निकाय संस्थाओं को सुविधानुसार टीकाकरण स्थलों की संख्या बढ़ाने की अनुमति दी गई है. जानी ने कहा, “हमने 16 जनवरी को गुजरात में 161 टीकाकरण स्थलों के साथ अभियान की शुरुआत की थी और हमारा लक्ष्य था कि प्रत्येक स्थल पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों को टीका दिया जाए. अब केंद्र के निर्देशों के अनुसार टीकाकरण स्थलों की संख्या बढ़ाकर 510 कर दी गई है.” यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccine: टीकाकरण अभियान के तहत 15 लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

उन्होंने कहा, “यह संख्या बढ़ाई जा सकती है क्योंकि स्थानीय निकाय संस्थाओं को सुविधानुसार टीकाकरण स्थल बढ़ाने की स्वतंत्रता दी गई है.”

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट