मैसुरु, 18 अक्टूबर कर्नाटक के मैसुरु के एक निजी अस्पताल में रविवार को कोविड-19 के चलते कन्नड़ समाचार पत्र के एक पत्रकार की मौत हो गई। वह 35 वर्ष के थे।
पत्रकार के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पवन हेत्तूर 28 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। रविवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।
हेत्तूर प्रजावाणी समाचार पत्र में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़े | Mumbai Monorail To Resume: मुंबई मोनोरेल सेवा आज से शुरू, इन नियमों का पालन अनिवार्य.
उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने शोक संदेश में लिखा, ''युवा पत्रकार हेत्तूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY