देश की खबरें | कोविड-19: जम्मू कश्मीर में स्थिति पर्यटन बहाली के अनुरूप नहीं है: संबंधित पक्ष
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 19 जुलाई कोविड-19 महामारी के बीच जम्मू कश्मीर को पर्यटकों के लिए खोलने के केंद्रशासित प्रदेश के कदम से घाटी में पर्यटन कारोबार से जुड़े विभिन्न पक्षकारों में उत्साह नजर नहीं आ रहा है और उनका कहना कि जमीनी स्थिति ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस असामान्य वक्त में लोगों का जिंदा रहना ही सर्वोपरि है और बाकी चीजें बाद में आती हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ किन्नर समुदाय, प्रभाव से उबारने के लिए आपात प्रतिक्रिया की बताई जरूरत.

ट्रेवल एजेंट जावेद अहमद ने कहा,‘‘ कश्मीर में पर्यटन कारोबारियों की वित्तीय दशा खराब है , उसके बाद भी ज्यादातर लोग नहीं चाहते हैं कि पर्यटक आएं, इसकी अधिक वजह कोविड-19 मामलों में तीव्र वृद्धि है। हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा एवं कल्याण की फिक्र है। ’’

उन्होंने कहा कि इस महामारी के मद्देनजर स्थिति पर्यटन की बहाली के लायक नहीं है।

यह भी पढ़े | Assam Floods: बाढ़ की चपेट में असम, राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को पहुंचाया जा रहा है राशन.

अहमद ने कहा, ‘‘ हम रोज मामले बढ़ते हुए देखते हैं। स्थिति सामान्य से दूर है। वाकई , स्थिति बदतर होती जा रही है।’’

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से पर्यटन क्षेत्र को खोलने का निर्णय लिया है लेकिन पर्यटकों को विमानमार्ग से ही आने की इजाजत है।

उसने 65 साल से अधिक उम्र के पर्यटकों को जम्मू कश्मीर नहीं आने की सलाह दी है और हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अपने आदेश में कहा था, ‘‘ आने वाले सभी पयर्टकों के पास यहां ठहरने के लिए पहले से पक्की होटल बुकिंग होनी चाहिए। आने वाले सभी पर्यटकों के पास इस केंद्रशासित प्रदेश के बाहर का वापसी कफर्म्ड एयरटिकट हो, जो प्रस्थान स्थल या किसी अन्य स्थान का हो सकता है।

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर के अध्यक्ष अशफाक सिद्दीक ने कहा कि पर्यटन और सैरसपाटा इस महामारी के चलते लोगों के दिमाग में आखिरी चीज है।

सिद्दीक ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ हमें जमीनी हकीकत देखनी होगी, पूरा भारत, यहां की पूरी दुनिया कोविड-19 संकट से जूझ रही है। पर्यटन और छुट्टियां मनाना इस महामारी के चलते लोगों के दिमाग में आखिरी चीज है। ऐसे में पर्यटकों के आने की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है। हमारे अन्य कई ऐसे राज्य भी हैं जहां अधिक पर्यटक आते हैं लेकिन उन्होंने भी पयर्टन गतिविधियों की अनुमति नहीं दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)