विदेश की खबरें | कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका से भारतीयों का आखिरी जत्था रविवार को रवाना होगा

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगी वैश्विक यात्रा पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे हुए भारतीयों का आखिरी जत्था रविवार को विमान के जरिए भारत के लिए रवाना होगा।

इन 183 यात्रियों में बेंगलुरु के 50 से अधिक आईटी पेशेवर हैं जो कोविड-19 महामारी के कारण समय पूर्व उनके अनुबंध खत्म हो जाने के बाद यहां फंसे हुए थे।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

इन यात्रियों में दक्षिण अफ्रीका के 14 नागरिक भी शामिल हैं जो अवकाश पर घर आए हुए थे और भारतीय खदानों में अपने काम पर लौट रहे हैं।

भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था ‘इंडिया क्लब’ नाम के समूह ने की है। इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

विमान की सभी सीट बुक नहीं हुई हैं जिससे संकेत मिलता है कि देश में अब और ऐसे भारतीय नहीं फंसे हुए हैं जो तत्काल वापसी चाहते हैं।

इंडिया क्लब के उपाध्यक्ष जॉन फ्रांसिस ने कहा, ‘‘भारतीयों की वापसी के काम ने हमें अलग अवसर और संतोष प्रदान किया है। सामान्य दिनों के कामकाज के बावजूद हमने देर रात तक काम करने में जरा भी परेशानी महसूस नहीं की और ऐसे अभूतपूर्व समय में किसी की मदद करने का एहसास ही अलग है।’’

‘वंदे भारत’ मिशन के तहत भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका से भारतीयों की वापसी के लिए तीन उड़ानों की व्यवस्था की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)