विदेश की खबरें | कोविड-19: कंबोडिया में स्कूलों को बंद किया गया

शिक्षा मंत्री हांग चुओन नारोन ने रविवार देर रात एक बयान जारी कर बताया कि छात्रों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले स्कूली वर्ष की शुरूआत 11 जनवरी तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे जबकि निजी स्कूल भी दो सप्ताह के लिए बंद किये जायेंगे।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

निजी स्कूलों में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने की अनुमति होगी।

कंबोडियाई अधिकारियों ने सप्ताहांत में कहा था कि एक परिवार के छह सदस्य और एक अन्य व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। नोम पेन्ह के निवासियों के बीच सोमवार आठ और मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | SCO Heads of Government Summit Today: भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित होगी SCO बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम इमरान खान नहीं होंगे शामिल.

संस्कृति और ललित कला मंत्रालय ने सोमवार को सभी सिनेमाघरों और संग्रहालयों को बंद करने और अगले दो हफ्तों के लिए सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

कंबोडिया में महामारी शुरू होने के बाद से इस वायरस के 323 मामले सामने आये है। इस देश में इस बीमारी से किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)