देश की खबरें | कोविड-19 : नागपुर में शनिवार, रविवार को लागू रहेगा जनता कर्फ्यू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 24 जुलाई कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा । नगर निगम के प्रमुख ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की ।

नागपुर निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शहर में शनिवार और रविवार (25 और 26 जुलाई) को जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने कहा, हम दिल्ली में हैं, हमें नहीं बनाया गया है बंधक, बीजेपी से कोई संपर्क नहीं.

निर्वाचित प्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया ।

मुंढे ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पिछले आठ-दस दिनों से निकाय प्रशासन यह कोशिश कर रहा था कि जनता कोविड-19 को लेकर और सावधानी भरा रवैया अपनाएं ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने आगाह किया, ‘‘कोविड-19 के नियमों का सही से पालन हो, इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हमने दो दिनों का जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है । लेकिन अगर नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया गया तो शहर में सख्त कर्फ्यू लगाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नागरिकों से जनता कर्फ्यू में सहयोग करने और अपने व्यवहार में बदलाव लाने तथा कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने की अपील करते हैं ।’’

निगम आयुक्त ने कहा कि जरूरी सेवा की दुकानों को छोड़कर सारे प्रतिष्ठान शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘दवा की दुकानें, स्वास्थ्य केंद्र और दूध की दुकानें खुली रहेंगी । गैर जरूरी बाजार बंद रहेंगे । ’’

नागरपुर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,465 हो गयी । शहर में संक्रमण से 64 लोगों की मौत हुई है और 2213 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)