जरुरी जानकारी | कोविड- 19 निप्पोन पेंट इंडिया हैंड सेनिटाइजर, फेस मास्क, दस्ताने बनायेगी

मुंबई, तीन जून जापान की रंग रोगन बनाने वाली कंपनी निप्पोन पेंट ने बुधवार को कहा कि उसकी भारतीय इकाई ने कोविड- 19 से बचाव के कई उपकरणों की शुरुआत कर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में काम शुरू किया है।

निप्पान पेंट इंडिया अपने निजी ब्रांड लेबल ‘मेडीफ्रेश’ के तहत हाथों को विषाणुमुक्त करने के लिये सेनिटाइजर, चेहरा ढकने का मास्क और दस्तानों का विनिर्माण करेगी।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

कंपनी ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये दुनियाभर में व्यक्तिगत स्तर पर साफ सफाई और स्वच्छता आज शीर्ष प्राथमिकता बन गई है। निप्पोन की यह पहल इन उत्पादों के तेजी से बढ़ते बाजार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों के अनुरूप उचित मूल्य पर प्रभावी उत्पाद तैयार कर पेश करना है।’’

कंपनी ने कहा है कि इसके लिये वह शुरुआत में अपनी रंग रोगन की दुकानों, हार्डवेयर दुकानों तथा अन्य के जरिये वितरण की शुरुआत करेगी और धीरे धीरे बाद में दूसरे बिक्री केन्द्रों के जरिये भी इन उतपादों को बाजार में उतारेगी।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय मांग करने के बाद ट्रोल हुई करीना कपूर खान, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब.

कंपनी के ये उत्पाद आठ जून से उपलब्ध हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)