देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में गरीबाों को जांच के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते मुफ्त भोजन के पैकेट दिए जाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच सितंबर पंजाब सरकार ने शनिवार को कहा कि गरीब परिवार से आने वाले जो लोग इस डर से कोरोना वायरस जांच नहीं कराना चाहते कि उनमें संक्रमण की पुष्टि होने पर पृथक-वास में भेज दिया जाएगा और इससे उनकी आजीविका प्रभावित होगी, ऐसे लोगों को मुफ्त में भोजन के पैकेट दिए जाएंगे।

राज्य सरकार की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि संक्रमण और कोविड-19 से होने वाली मौत के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए कोरोना वायरस जांच को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1311 नए केस मिले, 16 की हुई मौत: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि मुफ्त में भोजन के पैकेट वितरित करने से गरीब परिवार जांच कराने के लिए आगे आएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह जांच होना आवश्यक है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Video ‘Disliked’: राहुल गांधी और शशि थरूर ने PMO के यूट्यूब चैनल से डिसलाइक और कमेंट्स बंद करने को लेकर पीएम मोदी को घेरा.

उन्होंने कहा कि जांच का कार्यक्रम संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित जिले पटियाला से शुरू होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों को भी इसी प्रकार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि घर में पृथक-वास में रह रहे कोरोना वायरस संक्रमण के गरीब मरीज जांच के लिए बाहर आएं और आजीविका चले जाने के डर के साए में न रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)