देश की खबरें | ओडिशा में कोविड- 19 के मामले बढ़कर 94,668 हुए, मृतक संख्या बढ़कर 456 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 अगस्त ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,682 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,668 हो गए। वहीं, आठ और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 456 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामले सभी 30 जिलों में सामने आए।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मैक्स इंडिया के शेयर BSE में 80 रुपये पर हुए सूचीबद्ध, 5.26 प्रतिशत से गिरकर 76 रुपये तक पहुंचा.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए दुख हो रहा है , अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के आठ और मरीजों की मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 2,241 मामले पृथक-केन्द्रों में सामने आए। जबकि अन्य 1,441 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

यह भी पढ़े | मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में तेजी, 4 महीने में डॉलर के मुकाबले 5 फीसदी मजबूत हुआ रुपया.

उन्होंने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 3,384 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 28,836 लोगों का इलाज जारी है और 65,323 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के 16,12,097 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 58,840 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को ही की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)