जरुरी जानकारी | कोविड-19 संकट जूम के लिये वरदान, पहली तिमाही में आय दोगुनी से अधिक बढ़ी

हाल-फिलहाल तक कंपनियों की सूची में यह कोई लोकप्रिय नाम नहीं था लेकिन इसकी उपयोगिता बढ़ने के साथ यह सुर्खियों में आ रही हैं। कंपनी की मंगलवार को फरवरी-अप्रैल अवधि के लिये घोषित वित्तीय परिणाम भी यहीं बयां करते हैं जिसमें एक उछाल आया है।

जूम की आय उसके वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर दोगुनी से भी अधिक होकर 32.8 करोड़ डॉलर पहुंच गयी। इससे कंपनी का लाभ आलोच्य अवधि में बढ़कर 2.7 करोड़ डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,98,000 डॉलर था।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

इतना ही नहीं वाल स्ट्रीट में भी कंपनी के शेयर भाव में तीन गुने से अधिक उछाल आया है जबकि मानक सूचकांक स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

मंगलवार को परिणाम की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ लेकिन बाद में एक वीडियो परिचर्चा में कंपनी के अधिकारियों के इस बयान के बाद कि उसके कुछ ग्राहक निकल गये हैं, शेयर तीन प्रतिशत टूटा।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय मांग करने के बाद ट्रोल हुई करीना कपूर खान, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब.

अगर कंपनी के शेयर कारोबार में बुधवार को भी तेजी बनी रहती है और इसका भाव करीब 200 डॉलर के आसपास रहता है तो यह 14 महीने पहले आये शेयर के आरंभिक निर्गम मूल्य 36 डॉलर से कहीं अधिक होगा।

कंपनी के शेयर में मंगलवार को आयी तेजी से उसका बाजार पूंजीकरण 59 अरब डॉलर पहुंच गया है।

जूम के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) एरिक यूआन ने कहा कि वीडियो कांफ्रेन्सिंग एक मुख्य सेवा बनने जा रही है।’’ एरिक नौ साल पहले स्थापित इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं।

कारोबार बढ़ने के साथ जूम ने चालू तिमाही (मई-जूलाई) में 50 करोड़ डॉलर आय का अनुमान जताया है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले चार गुना अधिक है।

निजता और सुरक्षा संबंधी शिकायतों और समस्याओं के बावजूद जूम में कारोबार में तेजी देखी जा रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)