जरुरी जानकारी | कोविड-19: बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र में बैंक कर्मचारियों ने राज्य की विभिन्न बैंक शाखाओं में नियमित सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी के मानदंडों के अनुपालन के अभाव को लेकर चिंता जताई है।

उनका कहना है कि इस कारण कोविड-19 के चलते कर्मचारियों की जान जोखिम में है।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बैंक यूनियनों ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर स्थानीय अधिकारियों को बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी करने में उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पत्र में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बावजूद राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन बैंक शाखाओं में नियमित सेनेटाइजेशन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

यूनियन ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए बैंक शाखाओं के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी नहीं की जा रही है।

पत्र में कहा गया कि बुनियादी मानकों की अवहेलना के कारण बैंकों से महामारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में ठाकरे से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)