देश की खबरें | कोविड-19: पश्चिम बंगाल में 63 और इलाके निषिद्ध क्षेत्र की सूची में शामिल किये गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 63 और इलाकों को ''व्यापक आधार'' वाले निषिद्ध क्षेत्र की सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही राज्य में ऐसे क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 739 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर इन क्षेत्रों में पहले ही सख्त लॉकडाउन लागू है।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि अब कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 24 से बढ़कर 32 हो गई है। इस महानगर में रोजाना राज्य के सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं।

कोलकाता में शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,155 थी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.

सरकार ने हाल ही में निषिद्ध क्षेत्र और इसके आसपास के ''बफर जोन'' को मिलाकर ''व्यापक आधार'' वाला निषिद्ध क्षेत्र बनाया था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी 24 परगना जिले में सबसे अधिक 113 निषिद्ध क्षेत्र हैं, जिसमें नए जुड़े 18 और ऐसे क्षेत्र शामिल हैं। इसी तरह, दक्षिण 24 परगना जिले में 12 नए निषिद्ध क्षेत्र जुड़ने के बाद ऐसे क्षेत्रों की संख्या 67 हो गई।

वहीं, इस सूची में नदिया और पूरब बर्द्धमान में 11-11 नए निषिद्ध क्षेत्र शामिल किये गये हैं, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़ कर क्रमश: 65 और 82 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)