देश की खबरें | कोविड-19ः पंजाब में 554 नए मामले सामने आए, हरियाणा में 27 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 नवंबर पंजाब में सोमवार को संक्रमण के 554 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,52,091 हो गई। वहीं संक्रमण से 27 और लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 4,807 हो गई।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 7,842 लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि अब तक 1,39,442 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Odisha: शर्मनाक! ओडिशा में 5 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार.

वहीं, हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 से 27 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 2,428 हो गई। वहीं संक्रमण के 1,604 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,34,126 हो गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब 18,362 लोगों का उपचार चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 91.12 फीसदी हो गई।

यह भी पढ़े | Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रदर्शनकारी किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर दीये जलाए, प्रार्थना भी की.

उधर, चंडीगढ़ में सोमवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए जिसके बाद संघ शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,409 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 277 हो गई।

चंडीगढ़ में एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि यहां 1,062 लोगों का उपचार चल रहा है। अब तक 16,070 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)