देश

Odisha: शर्मनाक! ओडिशा में 5 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

देश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारत के कई राज्यों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां मासूम बच्चियों को निशाना बनाया गया है. ताजा मामला ओडिशा से सामने आया है जहां एक 87 वर्षीय बुजुर्ग को एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार केंद्रपारा जिले में एक पांच साल की बच्ची के साथ आरोपी ने रेप किया.

Odisha: शर्मनाक! ओडिशा में 5 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 30 नवंबर. देश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार (Minor Girl Rape) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारत के कई राज्यों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां मासूम बच्चियों को निशाना बनाया गया है. ताजा मामला ओडिशा (Odisha) से सामने आया है जहां एक 87 वर्षीय बुजुर्ग को एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार केंद्रपारा जिले में एक पांच साल की बच्ची के साथ आरोपी ने रेप किया.

पुलिस ने इस मामले में सुनाकर पात्रा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी मासूम बच्ची को 23 नवंबर को अपने साथ दुकान पर ले गया था. जिसके बाद जब पीड़िता की मां को पता चला तो वो वहां पहुंची. जहां बच्ची को उसने आपत्तिनजक हालत में पाया. फिर उसने आरोपी से इसके बारे में पूछा जिस पर वह चुप रहा. यह भी पढ़ें-Maharashtra Horror: महाराष्ट्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

वहीं इस दौरान महिला को आरोपी के बेटे ने जान से मारने की धमकी भी दी. इसके साथ ही उन्होंने मामला दर्ज न कराने के लिए भी दबाब बनाया. साथ ही उस पर नजर रखी कि वह पुलिस स्टेशन न जा पाए. लेकिन मौका देखकर पीड़िता की मां शनिवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने मामला दर्ज कराया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).