पुणे, 21 अगस्त महाराष्ट्र की 27 जेलों में कुल 1,478 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। जेल विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 1,166 कैदियों और 312 जेल कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से छह कैदियों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि जहां तक कैदियों की बात है तो नागपुर जेल संक्रमण के 219 मामलों के साथ सर्वाधिक प्रभावित है। उसके बाद पुणे के यरवदा जेल में अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित पाए गए हैं।
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 182 और सांगली जेल में 145 मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़े | Srisailam Plant Fire: तेलंगाना स्थित श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
नागपुर में अब तक 62 जेलकर्मी, मुंबई में 46, ठाणे में 35,औरंगाबाद में 34,कल्याण में 31 और यरवदा जेल में 26 जेलकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुल 1,166 कैदियों में से 848 कैदी और 312 जेलकर्मियों में से 272 कर्मी ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रेकने के लिए अब तक कुल 10,536 कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया।
फिलहाल राज्य की विभिन्न जेलों में कुल 26,408 कैदी बंद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY