Bharat Biotech जून से शुरू कर सकता है बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल, 2 से 18 साल के बच्चों पर होगा परीक्षण
भारत बायोटेक अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सिन का बच्चों पर ‘क्लिनिकल ट्रायल’ जून से शुरू कर सकता है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
हैदराबाद: भारत बायोटेक (Bharat Biotech) अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सिन का बच्चों पर ‘क्लिनिकल ट्रायल’ जून से शुरू कर सकता है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. भारत बायोटेक के ‘बिजनेस डेवलपमेंट एंड इंटरनेशनल एडवोकेसी’ के प्रमुख रेचेस एला ने फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) के सदस्यों के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत में कहा कि कोई भी टीका सौ प्रतिशत सुरक्षा नहीं दे सकता.
उन्होंने कहा कि टीके के प्रभाव को सौ प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक को बच्चों पर टीके का ‘ट्रायल’ करने की अनुमति मिल गई है और इसे एक जून से शुरू किया जा सकता है. यह भी पढ़े: COVID-19 Vaccine: बीस करोड़ और खुराक के साथ Covaxin का उत्पादन बढ़ाएगी भारत बायोटेक
एफएलओ की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एला ने कहा कि दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर ‘ट्रायल’ किया जाएगा जिसके लिए भारत बायोटेक को इस साल की तीसरी तिमाही में लाइसेंस मिल सकता है. उन्होंने कहा कि टीके के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हैं और इनके कारण किसी को टीका लगवाने से डरना नहीं चाहिए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

