देश की खबरें | कोलकाता मेट्रो 14 सितंबर से सेवाएं बहाल करेगी, रविवार को नहीं चलेंगी ट्रेनें
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 सितंबर कोलकाता मेट्रो के महा प्रबंधक मनोज जोशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच महीने से भी ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद शहर में मेट्रो रेल सेवा 14 सितंबर से पुन:बहाल हो रही है।

संवाददाताओं से बातचीत में जोशी ने कहा कि नोआपाड़ा-कवि सुभाष लाइन पर मेट्रो रेलवे रोज 110 फेरे लगाएगी। सेवा रविवार को बंद रहेगी, उस दिन ट्रेनों और स्टेशनों को सैनिटाइज किया जाएगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन लोगों का RT-PCR टेस्ट होगा जरूरी.

उन्होंने कहा, ‘‘नोआपाड़ा और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच सुबह आठ बजे से दोनों दिशा में 55-55 ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम सात बजे निकल जाएंगी।’’

पूर्वी-पश्चिमी लाइन पर भी सेवाएं 14 सितंबर से बहाल हो जाएंगी।

यह भी पढ़े | PM Modi-Shinzo Abe Talks: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से टेलिफोन पर की बात, अपने प्यारे दोस्त के लिए की ये कामना.

उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी और दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम 7:40 पर रवाना होंगी। सेवाएं सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होंगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए वे ‘क्या करें और क्या ना करें’ का सख्ती से पालन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)