WTC Final 2023: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों की पहली बैच इंग्लैंड के लिए होगी रवाना

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए मंगलवार को तड़के इंग्लैंड रवाना होंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नयी दिल्ली, 22 मई स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए मंगलवार को तड़के इंग्लैंड रवाना होंगे. कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथी मोहम्मद सिराज भी उसी उड़ान से लंदन पहुंचेंगे। इंग्लैंड रवाना होने वाले पहले बैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल तथा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के अलावा राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाला सहयोगी स्टाफ भी शामिल है. डब्ल्यूटीसी फाइनल सात से 11 जून के बीच ओवल में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: पानी पीने से पहले बोतल का ढक्कन खोलना भूले रोहित शर्मा, वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया, देखें Tweets

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा,‘‘ खिलाड़ी दो या तीन जत्थों में इंग्लैंड पहुंचेंगे. पहला जत्था कल सुबह चार बचकर 30 मिनट पर रवाना होगा.’’

जिन खिलाड़ियों की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची हैं, वे बाद में इंग्लैंड पहुंचेंगे. इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, केएस भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं. टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा पहले ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं.

भारत के अधिकतर खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में खेलने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे जबकि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल तीन खिलाड़ी ही इस टी20 लीग में खेल रहे थे. भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी में उपविजेता रहा था. वह पिछले 10 वर्षों में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम