तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर स्टार्ट-अप के लिए मजबूत एवं अनुकूल माहौल मुहैया करवा कर केरल ने केंद्र द्वारा घोषित राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2019 में लगातार दूसरे वर्ष ‘‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’’ करने वाले राज्य का खिताब जीता है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले वर्ष चार राज्यों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था जबकि इस वर्ष केवल केरल और कर्नाटक को चुना गया।
यह भी पढ़े | Sonu Sood ने अपने मां सरोज सूद के नाम पर गरीब बच्चों के लिए स्कॉलरशीप का किया ऐलान.
रैंकिंग की घोषणा रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागर विमानन मंत्री और आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में की गई।
केरल ने महिलाओं के स्टार्ट-अप के लिए संस्थागत सहयोग शुरू करने की दिशा में अनेक अनुकरणीय पहल की हैं।
इस अवसर पर कहा गया कि केरल और कर्नाटक ने नवोन्मेषी उद्यमिता को मजबूत करने के लिए दूरदृष्टि वाला नेतृत्व प्रदर्शित किया है।
इसमें केरल स्टार्ट-अप मिशन के सीईओ डॉ साजी गोपीनाथ और मिशन के कारोबार विकास प्रमुख अशोक कुरियन पंजीकरण को ‘राज्य का स्टार्ट-अप चैंपियन’ घोषित किया गया है।
राज्यों की वरीयता उन्हें मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार की गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY