देश की खबरें | केरल: सोना तस्करी मामले में आरोपी निलंबित आईपीएस शिवशंकर को अस्पताल से छुट्टी दी गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर केरल में सोना तस्करी के मामले में आरोपी निलंबित आईपीएस तथा मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को सोमवार को यहां तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

इससे पहले, दिन में केरल उच्च न्यायालय ने सीमाशुल्क विभाग द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 23 अक्टूबर तक रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

गौरतलब है कि सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी गत शुक्रवार को शिवशंकर को पेशी का नोटिस देने उनके घर आए थे। उन्हें उसी दिन शाम छह बजे पेश होने था लेकिन उससे पहले उन्होंने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

शिवशंकर ने सोमवार को उच्च न्यायलय में दाखिल अपनी अग्रिम जमानत याचिका में कहा कि सीमाशुल्क विभाग के अधिकारी जब उन्हें पूछताछ के लिये लेने आए थे तो उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

निलंबित अधिकारी को जिस निजी अस्पताल में भर्ती कराया था उसने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात से इनकार किया है। हालांकि उसने कहा है कि रीढ़ की हड्डी के एमआरआई में पता चला है कि उसके कुछ हिस्सों में दिक्कतें थीं, जिसके चलते उनके सीने में दर्द हुआ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)