देश की खबरें | केरल : बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचे जाने के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम में एक बच्चे को एक दंपति के हाथों तीन लाख रुपये में बेचे जाने के आरोपों की जांच शुक्रवार को शुरू कर दी।

'जिला बाल कल्याण समिति' (सीडब्ल्यूसी) के द्वारा सूचना मिलने के बाद थम्पनूर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया, "हम सीडब्ल्यूसी द्वारा भेजे गए मामले के तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि एक निःसंतान माता-पिता को एक बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचा गया।"

इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्वास्थ्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। मामला कथित तौर पर थाइकौड सरकारी अस्पताल का है।

मंत्री ने बाल कल्याण अधिकारियों को बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, बच्चे का जन्म अप्रैल के पहले सप्ताह में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)