कोच्चि, 30 जून केरल पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता निसार मेथर को एक महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
महिला पत्रकार ने पार्टी के नेता अब्दुल नासिर मदनी की सेहत की जानकारी के लिए मेथर को संदेश भेजा था, जिसके जवाब में उसने कथित विवादित संदेश भेजा।
उल्लेखनीय है कि मदनी बीमार हैं।
पुलिस ने कहा कि पीडीपी के महासचिव निसार मेथर को आज गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
एक टीवी पत्रकार द्वारा पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचने के बाद 29 जून को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया, "उसके (मेथर) पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।"
एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए(1)(4) और 354(1)(1) तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY