देश की खबरें | केरल : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

कोच्चि, 28 दिसंबर केरल के छोटानिक्करा इलाके में अपनी 37 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को शैरी नामक महिला को उसके पति शैजू (37) ने छोटानिक्करा के एक निजी अस्पताल में यह दावा करते हुए भर्ती कराया कि वह गिर गई है।

उसने बताया कि वहां मौजूद चिकित्सक ने शैरी की जांच की और उसे शैजू पर संदेह हुआ। महिला की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद चिकित्सक ने पुलिस को सर्तक कर दिया।

पूछताछ के दौरान शैजू ने पुलिस को बताया कि शैरी ने अपने कमरे में फांसी लगाने की कोशिश की थी। शैजू के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की व्यापक जांच की।

पुलिस ने बताया कि आगे की पूछताछ में शैजू ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने के संदेह के कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने आरोपी के हवाले से बताया कि उसने महिला को जबरन शराब पिलाकर उसे बेहोश कर दिया तथा शॉल से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को कमरे के अंदर फांसी लगाकर मारने की कथित तौर पर कोशिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)