Kerala Shocker: पथनमथिट्टा में बुजुर्ग दंपत्ति जली अवस्था में मृत मिले ; पुलिस को आत्महत्या का संदेह
पथनमथिट्टा के मल्लापल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर में जली हुई अवस्था में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दंपति की उम्र 78 और 74 वर्ष थी और वह दोनों घर में अकेले रहते थे.
पथनमथिट्टा (केरल), 11 अप्रैल : पथनमथिट्टा के मल्लापल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर में जली हुई अवस्था में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दंपति की उम्र 78 और 74 वर्ष थी और वह दोनों घर में अकेले रहते थे.
उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है. पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा था, जिसके बाद वे उनके घर गए और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दंपति जलकर दम तोड़ चुके थे. यह भी पढ़े : दंपति ने डेढ साल की बच्ची की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने कई सप्ताह बाद किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि दंपति के घर में गैस सिलेंडर खुला मिला है, जिससे संदेह है कि घर में आग गैस रिसाव के कारण ही लगी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

