तिरुवनंतपुर, चार अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के लोगों को महानवमी-विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि ज्ञान ही एक ऐसा साधन है जो समाज को कष्ट और अन्याय से मुक्त कर सकता है।
विजयन ने आज मनाए जा रहे महानवमी पर्व के मौके पर फेसबुक पर यह संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से इस संदेश की भावना को आत्मसात करने और सदाचार और समानता से भरे बेहतर कल के लिए एक साथ आने का आग्रह किया।
विजयन ने कहा, “ ज्ञान, कष्ट और अन्याय से मुक्त समाज के निर्माण का साधन है ... महानवमी-विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं।”
विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित "विजयदशमी" पर नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव खत्म हो जाता है। "विजयदशमी" बुधवार को है।
इस दिन को दक्षिणी राज्य में 'विद्यारम्भम' यानी विद्या की शुरुआत के दिन के रूप में मनाया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY