देश की खबरें | केजरीवाल प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात करेंगे, कृषि कानूनों पर चर्चा करेंगे : सूत्र

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में रविवार दोपहर के भोजन के वक्त प्रदर्शनकारी किसानों की मेजबानी करेंगे, जहां वह उनसे तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बहरहाल, सरकार एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बैठक में आमंत्रित किसान नेताओं के नामों की जानकारी नहीं दी।

किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि शनिवार की शाम तक दिल्ली सरकार से उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला था।

आप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘बैठक में कृषि कानूनों को लेकर किसानों की विभिन्न चिंताओं पर चर्चा होगी और कानून के विभिन्न पहलुओं एवं इसके प्रभाव पर भी चर्चा होगी।’’

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले वर्ष सितंबर से ही कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

आप सरकार प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)