देश की खबरें | कोविड-19 से दिल्ली में होने वाली मौतों के विश्लेषण की केजरीवाल ने की समीक्षा

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से होने वाली मौतों के विश्लेषण की समीक्षा की।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | WHO ने की एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की तारीफ, कहा- कोरोना का ट्रांसमिशन चैन तोड़ पेश किया मॉडल.

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट को अपर्याप्त पाया और प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) से और आंकड़े एकत्र कर विश्लेषण पूरा करने को कहा।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रामा सेंटर के सुपरिंटेंडेंट को हटाने का आदेश दिया.

सप्ताह की शुरुआत में केजरीवाल ने प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को गत दो सप्ताह में कोविड-19 से हुई मौतों के कारण का विश्लेषण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

अधिकारियों के अनुसार इसका मकसद दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मौतों पर लगाम लगाना है।

इसी बीच एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घर पर पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 के मरीजों की टेली-कॉउंसलिंग के लिए सरकार ने एक निजी कंपनी का चयन किया है।

अधिकारी ने कहा कि निविदा प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और कंपनी का चयन किया जा चुका है।

शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,089 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.09 लाख के पार पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)