देश की खबरें | कश्मीरी महिला ने मकान मालकिन पर ‘आतंकवादी’ कहने के आरोप लगाए, पुलिस ने मामला दर्ज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दक्षिण पूर्व दिल्ली की एक महिला ने आरोप लगाया है कि ‘कश्मीरी’ होने के कारण उसकी मकान मालकिन ने उसे ‘आतंकवादी’ कहा और उसकी गैर मौजूदगी में उसके फर्नीचर हटा दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद यह जानकारी दी।

श्रीनगर की रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी मकान मालकिन एक व्यक्ति के साथ घर में घुसी और कश्मीर से होने के कारण उसे ‘आतंकवादी’ कहा।

यह भी पढ़े | दिल्ली में एक फिल्म थिएटर ने कोरोना वॉरियर्स को शो देखने के लिए मेहमानों के तौर पर किया आमंत्रित, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली महिला आयोग ने इस सिलसिले में पुलिस को नोटिस जारी किया है और कार्रवाई रिपोर्ट, प्राथमिकी की प्रति और मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है अथवा नहीं, इस बारे में जानकारी मांगी है।

घटना बुधवार की है।

यह भी पढ़े | Heroin Seized From Dharavi: मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, धारावी से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता जब घर लौटी तो उसके घर का ताला टूटा था और मूल्यवान सामान गायब थे। उसकी मकान मालकिन भी वहीं थी। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच तेज बहस होने लगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक महिला के घर में चोरी के बारे में हमें पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घर दो बहनों को किराये पर दिया गया था। दोनों श्रीनगर की रहने वाली हैं। मकान मालकिन ने पीसीआर को फोन किया था।’’

अधिकारी ने कहा कि किरायेदार ने आरोप लगाए कि उनकी मकान मालकिन ने घर का ताला तोड़ दिया और फर्नीचर हटा दिया तथा कपड़े एवं 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि शिकायत के आधार पर भादंसं की विभिन्न धाराओं में अमर कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)