देश की खबरें | कश्मीर: बारामूला में नाबालिग की नहर में डूबकर मौत, दो अन्य भी लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को फिसलकर एक नहर में गिर जाने से 13-वर्षीय एक लड़के की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य के भी मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 13 जुलाई जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को फिसलकर एक नहर में गिर जाने से 13-वर्षीय एक लड़के की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य के भी मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गंटमुला क्षेत्र में लोअर झेलम जलविद्युत परियोजना की नहर में एक व्यक्ति के गिर जाने के बाद एक ही परिवार के कुल चार सदस्य डूबने लगे। इन चार लोगों में दो वयस्क और दो किशोर शामिल थे।
अधिकारियों के अनुसार, नदी में गिरे व्यक्ति को बचाने के लिए शेष तीन लोगों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वे लोग भी तेज बहाव में बह गए।
अधिकारियों ने बताया कि इब्राहिम (13) का शव बरामद कर लिया गया, जबकि इलियास गिलानी (30) को बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कर्मियों ने मौके पर बचाव अभियान शुरू किया और लापता दो अन्य लोगों का पता लगाने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर का यह परिवार घूमने के मकसद से गंटमुला गया हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

