देश की खबरें | कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

बेंगलुरू, 13 जुलाई कर्नाटक के पर्यावरण, कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री सी. टी. रवि के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उनकी पत्नी और बेटी को हालांकि कोविड-19 नहीं है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, 90 से अधिक विधायक शामिल: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रवि ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कल अपनी पत्नी पल्लवी और अपने कर्मचारियों के साथ मैंने कोविड-19 की जांच कराई थी। सौभाग्य से मेरी पत्नी पल्लवी और मेरे सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 ना होने की पुष्टि हुई है। मुझे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।’’

कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के सम्पर्क में आने के बाद 11 जुलाई को वह पृथक-वास में चले गए थे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे बोले- सचिन पायलट की बात सुनने के लिए तैयार लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं.

इससे पहले उनकी दो बार जांच हुई थी। इनमें से एक जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद, सोमवार सुबह आई उनकी अंतिम रिपोर्ट में उन्हें कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि वह ‘एकदम ठीक है’’।

रवि ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और आप सभी के साथ काम करूंगा।’’

इस बीच, कर्नाटक के एक अन्य मंत्री बी. सी. पाटिल ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया। उनके एक रिश्तेदार के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)