एजेंसी न्यूज

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया, चोरी का 17 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद

कर्नाटक पुलिस ने छह सदस्यीय लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी का 17.7 किलोग्राम सोना बरामद किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया, चोरी का 17 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद

दावणगेरे, 1 अप्रैल : कर्नाटक पुलिस ने छह सदस्यीय लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी का 17.7 किलोग्राम सोना बरामद किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

यह सोना 28 अक्टूबर 2024 को दावणगेरे जिले के न्यामती स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से चोरी किया गया था. पुलिस ने चोरी का लॉकर तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसलमपट्टी कस्बे के एक कुएं से बरामद किया. यह भी पढ़ें : VIDEO: बिहार के नक्सली को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, 11 वर्षों से था फरार, गया पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई

इसने बताया कि आरोपियों में विजय कुमार (30), उसका भाई अजय कुमार (28), अभिषेक (23), चंद्रु (23), मंजूनाथ (32) और परमदानंद (30) शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).