बेंगलुरु, 23 सितंबर कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के विधायक बी नारायण राव की हालत नाजुक है।
अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | नोएडा: सेक्टर 59 स्थित एक कार्यालय में लगी आग : 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि राव को गंभीर रूप से कोविड-19 संक्रमण होने के बाद एक सितंबर को मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
डॉ राय ने कहा, “अभी वह बहुत नाजुक स्थिति में हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उन्हें वेंटिलेटर और डायलिसिस समेत कई प्रणालियों पर रखा गया है।”
यह भी पढ़े | स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा, Immunity बढ़ाने के लिये भ्रामक विज्ञापनों के चक्कर में न फंसे.
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का एक दल राव की हालत पर निगरानी रख रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY