देश की खबरें | कर्नाटक: गोहत्या पर पाबंदी के लिए जल्दी ही कानून लागू करेगी भाजपा सरकार

बेंगलुरु, 11 जुलाई कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा है कि राज्य में गोहत्या, गोमांस की बिक्री और खपत पर जल्दी ही प्रतिबंध लगाा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के घोषणापत्र में गोहत्या पर पाबंदी लगाने का वादा किया था।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गणेश उत्सव में 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर रोक, जारी हुआ गाइडलाइन.

चौहान के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “सरकार गोहत्या पर पाबंदी लगाने के लिए कानून बनाने की खातिर प्रतिबद्ध है। कोविड-19 संकट समाप्त होते ही विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर यह समिति गुजरात और उत्तर प्रदेश में लागू कानून का अध्ययन करने के लिए वहां जाएगी।”

चौहान ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और अन्य राज्यों की तुलना में कर्नाटक में इस कानून को ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम गहलोत के आरोप को केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया मनगढ़ंत.

विज्ञप्ति में कहा गया कि कानून लागू होने के बाद गोहत्या, गोमांस की बिक्री और खपत के अलावा कसाईघर के लिए गोवंश के परिवहन पर भी रोक होगी।

भाजपा नीत सरकार 2010 में गोहत्या निषेध संबंधी विधेयक लाई थी जिसे 2013 में कांग्रेस ने वापस ले लिया था।

भाजपा के पुनः सत्ता में काबिज होने के बाद पार्टी के कई नेताओं की मांग है कि फिर से गोहत्या कानून बनाया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)