देश की खबरें | कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
जियो

बेंगलुरु, सात जून कन्नड़ फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार को शहर के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े | PIB के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया कोरोना से पाए गए पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता शक्ति प्रसाद के पोते और बहुभाषी फिल्म अभिनेता अर्जुन सर्जा के भतीजे चिरंजीवी सर्जा ने 22 फिल्मों में अभिनय किया था।

चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय अभिनेता और महान प्रतिभा के धनी थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)