वाशिंगटन, आठ नवंबर भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने कमला हैरिस के पहली महिला उपराष्ट्रपति चुने जाने पर खुशी प्रकट करते हुए इसे समुदाय के लिये गौरवमयी और परिवर्तनकारी क्षण बताया।
बाइडेन (77) 20 जनवरी, 2020 को राष्ट्रपति तथा हैरिस (56) उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
यह भी पढ़े | कमला हैरिस की जीत से उनके मामा बालचंद्रन खुश, कहा- जल्द करूंगा मुलाकात.
हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं भारतीय मूल की पहली व्यक्ति हैं। इसके अलावा वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली अश्वेत और अफ्रीकी-अमेरिकी होंगी।
भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा, ''कमला हैरिस के अगली उपराष्ट्रति बनने को लेकर गर्व और उत्साह महसूस कर रही हूं। वह इस पद के लिये निर्वाचित पहली महिला, पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी और पहली अश्वेत महिला हैं।''
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: फ्रांस में COVID19 के मामले 17 लाख के पार, 40 हजार से अधिक की हुई मौत.
भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ''कमला हैरिस का उपराष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये परिवर्तनकारी और अर्थपूर्ण क्षण है।'
सांसद रो खन्ना ने कहा कि अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप को खारिज कर दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ''हमने इस महामारी के दौरान उनकी नाकामियों, उनके नस्लवाद और लोगों के जीवन के प्रति उनकी लापरवाही को झेला है।''
खन्ना ने कहा कि बाइडेन और हैरिस के व्हाइट हाउस पहुंचने से हम मूल्यवान नेतृत्व के नए युग की शुरुआत देखेंगे, जिसमें सभी को सम्मान दिया जाएगा।
वहीं, बाइडेन और हैरिस की जीत से भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच भी जश्न का माहौल है।
उत्तरी कैरोलीना स्थित दिग्गज भारतीय-अमेरिकी स्वदेश चटर्जी ने 'पीटीआई-' से कहा, ''भारतीय मूल की कमला हैरिस का देश की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY