विदेश की खबरें | जो बाइडेन ने ट्रम्प को बताया देश का ‘‘पहला’’ नस्लवादी राष्ट्रपति

सेवा कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय संघ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया।

कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस को लेकर नस्लवाद और राष्ट्रपति के इसे ‘‘चीनी वायरस’’ बताने के संदर्भ में शिकायत की तो बाइडेन ने ट्रम्प की आलोचना की और ‘‘नस्लवाद फैलाने’’ के लिए उन पर निशाना साधा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में प्रांतीय सरकार अल्पसंख्यकों को कोराबार में मदद के लिए देगी 15 करोड़ रुपये.

पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ वह जिस तरह से लोगों से उनके रंग, उनके राष्ट्र को देखकर व्यवहार करते हैं, यह दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी राष्ट्रपति ने कभी ऐसा नहीं किया। कभी नहीं। किसी रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने भी ऐसा नहीं किया। किसी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने भी नहीं। हमारे यहां नस्लवादी लोग हैं और वे रहे हैं उन्होंने राष्ट्रपति बनने की भी कोशिश की। वह पहले हैं जो बन पाए। ’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में Covid-19 के आकड़ें 1.51 करोड़ के पार, अब तक 6.21 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प नस्लवाद का इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने की नाकामियों को छुपाने के लिए कर रहे हैं।

एपी निहारिका शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)