Coronavirus Update: दुनियाभर में Covid-19 के आकड़ें 1.51 करोड़ के पार, अब तक 6.21 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
आईएएनएस जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 1.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मृत्यु की संख्या 621,800 से अधिक हो गई है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,586, मेक्सिको 41,190, इटली 35,082, फ्रांस 30,175, भारत 28,732 शामिल हैं.
वाशिंगटन, 23 जुलाई: आईएएनएस जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 1.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मृत्यु की संख्या 621,800 से अधिक हो गई है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 15,166,401 थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 621,890 तक पहुंच गई है.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां अब तक 3,967,917 मामले सामने आ चुके हैं और वहीं संक्रमण से 143,147 लोगों की मौत हो चुकी है. ब्राजील 2,227,514 संक्रमण के मामलों और उससे हुई 82,771 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Coronavirus Update: कोरोना रिकवरी रेट में सुधार जारी, 24 घंटे में ठीक हुए सबसे अधिक 28 हजार से ज्यादा लोग
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 1,193,078 स्थान पर है और उसके बाद रूस 787,890, दक्षिण अफ्रीका 394,948, पेरू 366,550, मेक्सिको 362,274, चिली 334,683, ब्रिटेन 297,952, ईरान 281,413, स्पेन 267,551, पाकिस्तान 267,428, सऊदी अरब 258,156, इटली 245,032, तुर्की 222,402, फ्रांस 215,605, बांग्लादेश 213,254, कोलंबिया 211,038, जर्मनी 204,276, अर्जेंटीना 141,900, कनाडा 113,790 और कतर 107,871 हैं .
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,586, मेक्सिको 41,190, इटली 35,082, फ्रांस 30,175, भारत 28,732, स्पेन 28,426, ईरान 14,853, पेरू 13,767 और रूस 12,726हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

