देश की खबरें | जेएनयू की समितियों ने छात्रावास, मेस शुल्क में छूट की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रावास की समितियों के अध्यक्षों ने ''डीन’’ को पत्र लिखकर छात्रावास एवं मेस (भोजनालय) शुल्क में छूट की मांग की है।

साथ ही मानसून सेमेस्टर में पंजीकरण से पहले सभी बकाया शुल्क अदा करने से संबंधित परिपत्र को वापस लेने की अपील भी की गयी है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: बेंगलुरू में गणेश चतुर्थी पर मांस की बिक्री और जानवरों के काटने लगा रोक.

इसी तरह, जेएनयू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को पत्र लिखकर '' प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में फंसे छात्रों की चरणबद्ध वापसी शुरू करने के लिए तुरंत अनुमोदन करने और कार्रवाई करने की मांग की है।''

इसके अलावा, उन्होंने यह भी अपील की कि अनुसंधान के विद्वानों को अपनी थीसिस जमा करने के लिए प्रवेश की तारीख से छह महीने का विस्तार दिया जाए और जो दिल्ली लौटने में असमर्थ हैं, उन्हें आगे और विस्तार दिया जाए।

यह भी पढ़े | 5th World Conference of Speakers of Parliament: संसद अध्यक्षों के 5वें विश्व सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर जमकर लताड़ा, कहा- अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चाहिए PAK को अलग थलग कर दें.

उधर, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने छात्रावास के अधिकारियों को पीएचडी के छात्रों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, उन्हें 14 दिनों के लिए अपने कमरे में ही पृथक-वास में रहना होगा।

विश्वविद्यालय ने 19 अगस्त को इस बाबत नोटिस जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)