चंडीगढ़, 24 जुलाई जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने एक रसोइये के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां अपने मुख्यालय को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
पार्टी के एक प्रवक्ता के मुताबिक रसोइये के परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य कर्मचारियों की भी जांच करायी गयी है ।
रसोइया कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-तीन में स्थित पार्टी के मुख्यालय को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। पूरे परिसर को संक्रमण मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है ।
प्रवक्ता ने बताया कि रसोइये के बेटे की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई । वह अपने पिता की मदद करता था। एक क्लर्क और अन्य कर्मचारी में भी संक्रमण नहीं मिला । रसोइये की पत्नी, एक सफाई कर्मचारी और उसकी पत्नी की भी जांच करायी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी रसोइये के परिवार को हर तरह की मदद मुहैया करा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY