बाल यौन शोषण कांड में गिरफ्तार जेई कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाल यौन शोषण मामले में पिछले सात दिन से न्यायिक हिरासत में बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामभवन सोमवार की शाम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई है.
बांदा (उप्र), 24 नवंबर: बाल यौन शोषण मामले में पिछले सात दिन से न्यायिक हिरासत में बांदा (Banda) की जेल में बंद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) (JE) रामभवन (Rambhavan) सोमवार की शाम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई है. बांदा जेल के कारा उपाधीक्षक विश्वेश्वर प्रताप सिंह (Vishweshwar Pratap Singh) ने मंगलवार को बताया कि "बाल यौन शोषण मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग (पंचम) चित्रकूट के जेई रामभवन की सोमवार देर शाम आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है."
उन्होंने बताया कि "जेल लाते समय 18 नवंबर को जिला अस्पताल में की गयी जेई की जांच की रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन जेल में 20 नवंबर को दोबारा आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है. वह जेल में अकेला संक्रमित है और जेल के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है." आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई होनी है.
यह भी पढ़े: बाल शोषण के 98 फीसदी मामले दर्ज नहीं होते: सुप्रीम कोर्ट.
पॉक्सो (Pocso) अदालत में विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह (Ramsufal Singh) ने कहा कि "बंदी के संक्रमित पाए जाने की स्थिति में रिमांड दिए जाने की कम ही उम्मीद है. सीबीआई उसकी रिपोर्ट निगेटिव होने का इंतजार कर सकती है या फिर जांच रिपोर्ट संदिग्ध होने की दशा में कोरोना जांच की पुनः मांग कर सकती है, क्योंकि जेल भेजते समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी." उन्होंने कहा कि "यदि सुनवाई के दौरान अदालत रिमांड अर्जी मंजूर भी कर ले तो सीबीआई उसे निगेटिव होने तक 'लेने से इनकार' भी कर सकती है."
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण मामले में जेई रामभवन को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर उसे 18 नवंबर को बांदा की पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया था. इस समय जेई 30 नवंबर की अवधि तक न्यायिक हिरासत में जेल में है.
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

